अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य जगदगुरू स्वामी रामदयाल महाराज के शाहपुरा पीठाधीश्वर पद पर आसीन होने के 26 वर्ष आगामी 20 जनवरी 2020 को पूरे हो रहे हैं। इस उपलक्ष्य मंे रामद्वारा छत्रीबाग ट्रस्ट एवं शहर के समस्त रामस्नेही भक्तों द्वारा 17 से 21 जनवरी तक पांच दिवसीय पाटोत्सव का भव्य आयोजन करने का निर्णय लिया गया है।
छत्रीबाग रामद्वारा ट्रस्ट के देवेंद्र मुछाल, रामसहाय विजयवर्गीय, गिरधरगोपाल नेमा ने बताया कि 17 जनवरी को आचार्यश्री को रामस्नेही संप्रदाय की परंपरानुसार पूरे लवाजमे एवं बाजे-गाजे के साथ सुबह 8 बजे सैफी स्कूल, शंकर मंदिर छत्रीबाग से रामद्वारा छत्रीबाग मंे सड़क पर लाल कारपेट बिछाकर एवं पूरे मार्ग को दुल्हन की तरह सजाकर पधराया जाएगा। इस मौके पर विभिन्न समाजों की ओर से भी आचार्यश्री की अगवानी की जाएगी। इस उत्सव में इंदौर एवं आसपास के धर्मस्थलों के पीठाधीश्वर, महामंडलेश्वर स्वामी आचार्य एवं रामस्नेही संप्रदाय के 50 से अधिक प्रख्यात संत भी शामिल होंगे। महोत्सव की तैयारियों के लिए रामनिवास मोढ, लक्ष्मी कुमार मुछाल एवं हेमंत काकाणी सहित छह सदस्यों की समिति की गठन किया जा रहा है। पांच दिवसीय इस पाटोत्सव की तैयारियों जोर शोर से प्रारंभ हो चुकी है।
संलग्न चित्र - जगदगुरू स्वामी रामदयाल महाराज।
रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य जगदगुरू स्वामी रामदयाल का पांच दिवसीय पाटोत्सव 17 जनवरी से मनेगा